top of page

चित्रकूट में जी उठेगी राम की नगरी, 80 एकड़ में 100 करोड़ रुपए से बन रहा रामायण पार्क...।

Writer's picture: Amit MathurAmit Mathur

श्रीराम की तपोस्थली को 750 करोड़ से बनाएंगे वैश्विक पर्यटन और धार्मिक केंद्र।



80 एकड़ में 100 करोड़ रुपए से बन रहा रामायण पार्क|
80 एकड़ में 100 करोड़ रुपए से बन रहा रामायण पार्क|


भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्लान मध्य प्रदेश सरकार ने तैयार कर लिया है। रामायण काल से जुड़े स्थानों और नगर में आधुनिक परिवहन सेवाएं विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे, इसके लिए डीपीआर बनकर तैयार है, पूरे नगर में श्रीराम की छवि होगी, इसके तहत 80 एकड़ में रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनाया जाएगा, जिसमें श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां होंगी। रामायण काल के स्थलों के मॉडल, 5डी-3डी होलोग्राम और लाइट-साउंड शो होंगे, आधुनिक सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत मल्टी फैसिलिटी सेंटर, ट्रैफिक कमांड सेंटर, नई सड़कें, मंदाकिनी नदी पर अतिरिक्त ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं, नगर में संतों के लिए अध्यात्म-ध्यान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 1000 संतों के ठहरने की सुविधा होगी। सुविधायुक्त पर्णकुटी (कॉटेज) बनेंगे, सांस्कृतिक केंद्र भी होगा।

आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन व गोशाला भी होगी। रामायण के महत्वपूर्ण स्थान जैसे मोकमगढ़ किला, सती अनुसइया मंदिर, गुप्त गोदावरी, मंदाकिनी जानकी कुंड, कामदगिरि परिक्रमा, स्फटिक शिला आदि स्थान विकसित हाेंगे, हनुमान धारा में 3750 वर्गमीटर क्षेत्र में 24 करोड़ से मल्टी फैसिलिटी सेंटर बनेगा।


नयागांव में 51 करोड़ रुपए की लागत से ट्रैफिक कमांड सेंटर बनाया जाएगा, 11 करोड़ रु. से 4 प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और सुधार होगा। मंदाकिनी नदी पर 130 मीटर लंबा पुल बनेगा। पैदल यात्रियों के लिए अलग लेन होगी, राघव प्रयाग घाट का 33 करोड़ रुपए से पुनरुद्धार किया जाएगा, जहां बोटिंग और आधुनिक लाइटिंग जैसी सुविधाएं होंगी।


धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम...


परियोजना को धार्मिक महत्व व पर्यटन क्षमता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। डीपीआर के तहत शहर में बस स्टॉप्स, नई सड़कें और पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्रोजेक्ट पूरा होने पर यहां धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।


श्रीराम की 151 फीट ऊंची मूर्ति बनेगी राजोला गांव में 80 एकड़ में रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनेगा। इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पार्क में भगवान राम की 151 फीट ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी। 5डी और 3डी प्रजेंटेशन से रामायण काल की घटनाओं को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा।

0 views0 comments

תגובות

דירוג של 0 מתוך 5 כוכבים
אין עדיין דירוגים

הוספת דירוג
bottom of page